दरभंगा, मार्च 19 -- घनश्यामपुर। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर, रसियारी वार्ड-01 में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक घनश्याम कुमार ने थाना में आवेदन देकर अपने ही गांव के तीन लोगों महावीर कामत, अनिता देवी और पुत्री अर्चना देवी पर गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घनश्याम कुमार ने बताया कि उनके पूर्वजों के नाम से खाता संख्या 1290, खेसरा संख्या 5880 में कुल 37 डिसमिल जमीन दर्ज है। जिसमें आधा हिस्सा उनका है। आरोप है कि गांव के ही महावीर कामत, उनकी पत्नी अनिता देवी और पुत्री अर्चना कुमारी उक्त जमीन के शेष हिस्से पर भी अवैध कब्जा करने की नीयत से 11 मार्च से मिट्टी भराई का कार्य शुरू कर दिए। विरोध करने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की ध...