सीतामढ़ी, नवम्बर 24 -- बोखड़ा। थाना क्षेत्र के उखड़ा -धरमपुर के बीच उच्चस्तरीय पुल पर सोमवार सुबह बदमाशों ने युवक अजय झा (48 वर्ष) को गोली मार दी। अजय को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। घायल अजय बोखड़ा थाना क्षेत्र के बुधनगरा महापात्र टोला वार्ड-7 निवासी सुरेन्द्र झा का पुत्र है। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह अजय अपनी बाइक से औराई की ओर से घर लौट रहे थे। उखड़ा-धरमपुर के बीच पुल पर पहुंचते ही घात लगाए बदमाशों ने अजय को गोली मार दी। गोली अजय के हाथ और पैर में लगी है। गोली लगने के बाद खून से लथपथ अजय बेहोश हो गया। राहगीरों ने अजय को देखकर हल्ला किया। इसके बाद घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। घटनास्थल पर पहुंचे बोखड़ा थानाध्...