बलरामपुर, जून 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रूधौली बुजुर्ग में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम रूधौली बुजुर्ग निवासी राजकिशोर सिंह पुत्र जनकराज सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 22 जून सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी भूमि पर पहुंचे थे। आरोप है कि तभी कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पीड़ित का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विपक्षी पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडे व बांस से हमला कर दिया। मारपीट में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और वह घायल हो गए। ...