बांदा, जून 25 -- बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के लसंपुर माफी गांव में पैतृक जमीन के विवाद को लेकर एक युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित आशीष मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया 22 जून की रात 8:30 बजे वह घर के पास हनुमान मंदिर के निकट बैठा था। आरोप है कि गांव के अनिल पांडे शराब के नशे में आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद अन्य आरोपित भी मौके पर आ गए और सामूहिक रूप से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- युवक पर चाकू से जानलेवा हमले करने में छह पर रिपोर्ट विवाद पैतृक जमीन को लेकर चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने उसे घेरकर पीटा, कपड़े फाड़ दिए तथा बीच-बचाव करने पहुंचे उसकी मां और...