रांची, मई 2 -- नामकुम, संवाददाता। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव और मारपीट का मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश के बालाघाट निवासी शालिनी केरकेट्टा ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कई लोगों पर जान से मारने की धमकी देने और काम रोकने का आरोप लगाया है। दर्ज प्राथमिकी में शालिनी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2006 में आरा में पांच डिसमील जमीन खरीदी थी, जिस पर उन्होंने चाहरदीवारी कराई थी। वर्ष 2025 में जब वह जमीन पर पहुंचीं तो कथित खतियानी रैयत पक्ष के लोगों ने उन्हें काम करने से रोक दिया। मामला न्यायालय तक पहुंचा, जहां मार्च 2026 में उनके पक्ष में फैसला आया। शालिनी का आरोप है कि कोर्ट के फैसले के बाद जब वह अपने पति और मजदूरों के साथ जमीन पर काम कराने पहुंचीं तो राहुल बिंहा, धरमू बिंहा और अन्य लोगों के साथ कृति ...