गढ़वा, जून 30 -- मझिआंव। थानांतर्गत खरसोता गांव में जमीन विवाद में मंगलवार को हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला ने थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं घायल महिला अमोला कुंवर को रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां पर उपस्थित डॉक्टर गोविंद प्रसाद सेठ के द्वारा उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार महिला ने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने अमित कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...