जमीन विवाद में मारपीट में दो जख्मी, 9 नामजद
गोपालगंज, जून 5 -- फुलवरिया। श्रीपुर थाना क्षेत्र के धानाचक गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोग जख्मी हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इस मामले में जख्मी संजय सिंह के बयान पर श्रीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में गांव के ही शर्मा राम, प्रभा देवी, सरिता देवी समेत कुल नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि वह अपनी निजी जमीन पर मकान निर्माण का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान नामजद आरोपित लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- सुपौल : जमीन विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट, चार लोग घायल विरोध करने पर आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें वे घायल हो गए। श्रीपुर थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.