गोपालगंज, जून 10 -- गोपालगंज।बरौली थाने के बढ़ेया मोड़ के समीप सात मई को जमीन विवाद को लेकर हुई दो पक्षों के बीच मारपीट गंभीर रूप से जख्मी एक वृद्ध की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। लखनऊ में इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ा है। वृद्ध की मौत के बाद लखनऊ में ही उनका पोस्टमार्टम किया गया। मृतक सरफरा गांव के सुरेश पांडेय थे। जबकि महेश पांडेय भी मारपीट में जख्मी हो गए थे। उनका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। घटना के संबंध में परिवार के सदस्यों ने बताया कि सात को जमीन विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोग बढ़ेया मोड़ के समीप मारपीट करना शुरू कर दिए। यह भी पढ़ें- जमीन बंटवारे को लेकर हुई मारपीट में पति-पत्नी जख्मीघटना का विवरण मारपीट के दौरान सुरेश पांडेय व महेश पांडेय पर लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला किया गया था। हमले में दोनों गंभीर रूप से जख्मी ...