मधुबनी, दिसम्बर 8 -- जयनगर,एक संवाददाता। जयनगर के कमलावाड़ी गोठटोल में जमीन विवाद के पुराने मामले को लेकर हुयी मारपीट में महिला घायल हो गयी। जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। घायल महिला संजु देवी के बयान पर जेठ, देवर समेत 6 लोगो पर एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुये सूरज ठाकुर को हिरासत में लिया है। तथा 41 ए के तहत जमानत पर रिहा किया गया। दर्ज एफआईआर में जेठ राम सेवक ठाकुर, देवर बालेश्वर ठाकुर, भैसुर व देवर पुत्र सुरज ठाकुर, मनीष ठाकुर, आशीष ठाकुर पर मारपीट का आरोप दर्ज हुआ है। इधर दूसरे पक्ष के आरोपित की पत्नी ने भी संजु देवी समेत अन्य पर काउंटर एफआईआर दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...