भागलपुर, दिसम्बर 14 -- टेटियाबंबर। टेटिया थानाक्षेत्र अंतर्गत देवघरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी जिसमें एक पक्ष के विजय केसरी तो दूसरे पक्ष से भरत मंडल जख्मी हो गया। दोनों जख्मी का इलाज स्वास्थ्य केंद्र टेटिया बंबर में कराया गया, तत्पश्चात एक पक्ष से जख्मी विजय केसरी ने थाना में आवेदन दिया है जिसमें भरत मंडल एवं अनंत कुमार मंडल को नामजद किया है। तो दूसरे पक्ष से जख्मी भरत मंडल ने भी थाना में आवेदन दिया है जिसमें प्रदीप केसरी, विजय केसरी समेत कुल पांच लोगों को नामजद किया है। दोनों आवेदन की पुष्टि थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने करते हुए कहा कि दोनों आवेदन के आलोक में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...