बिहारशरीफ, फरवरी 14 -- जमीन विवाद में मारपीट कर किया अधमरा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कुसुम्बा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। देवल और गंगटी गांव के बीच चार-पांच हथियारबंद लोगों ने दूध लेकर लौट रहे एक व्यक्ति को रास्ते में घेरकर पीट पीटकर अधमरा कर दिया। घायल की पहचान ढेऊसा गांव निवासी रंजीत यादव के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शाम में दूध लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए लोगों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडे से मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने तब तक पिटाई की,जब तक वह बेहोश नहीं हो गए। घायल ने बताया कि आरोपितों से उनका पुराना जमीन विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में चल रहा है। परिजनों के अनुसार, काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन की गई तो रंजीत को सड़क किनारे घायल अवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.