रामगढ़, अप्रैल 7 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रिकवा निवासी महिला चरकी देवी पति ललकू तुरी ने गिद्दी थाना में जमीन विवाद में मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। चरकी देवी ने लिखित शिकायत में कही है मंगलवार को दिन लगभग 12 बजे वह गोतनी मानो देवी, सुनीता देवी सहित परिवार के लोगों के साथ रिकवा स्थित अपने जमीन पर बना मकान देखने गई तो उसका मकान का दीवार तोड़ा हुआ और नया बुनियाद कोड़ा हुआ देखा। दीवार तोड़ने और बुनियाद तोड़ने के संदर्भ में पूछने पर बगल में रहने वाले मंटु तुरी के परिवार गाली गलौज करते हुए संजय तुरी, संदीप तुरी और उसकी मां मानो देवी के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद उन्हें जान मारने की धमकी दिए। जिससे उनका परिवार डरा हुआ है। इसलिए उक्त सभी पर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्ता...