जमुई, अप्रैल 20 -- जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता सोमवार को समाहरणालय के आरक्षी अधीक्षक कार्यालय जाकर अपने फरियाद को आरक्षी महोदय को प्रमोद कुमार यादव ने सुनाया और न्याय की गुहार की मांग की है। यह मामला जमुई जिले के सदर थाना क्षेत्र से ढूंढ़ो नर्मदा पंचायत के पीरा गांव में हुई जमीन विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पीडि़त प्रमोद कुमार यादव ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने जबरन घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना 13 और 17 अप्रैल 2026 के बीच की बताई जा रही है। पीडि़त ने आरोपियों पर गाली-गलौज, हमला और झूठे केस में फंसाने की भी कोशिश का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर आरक्षी अधीक्षक कार्यालय आकर अपनी व्यथा आरक्षी अधीक्षक को बताया और न्याय की गुहार लगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...