सीवान, मार्च 1 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के सरौत गांव में आपसी जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी योगेन्द्र ठाकुर का पुत्र राहुल कुमार, ररंजय कुमार दीपक ठाकुर व दीपक की पत्नी पूनम देवी शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। *

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...