सीवान, फरवरी 13 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर मठिया गांव में आपसी जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक अधेड़ घायल हो गया। घायल व्यक्ति स्थानीय निवासी प्रभु साह का पुत्र कृष्णा साह है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...