पलामू, दिसम्बर 10 -- मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के बुढीबीर गांव में सोमवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग जख्मी हो गए हैं। दोनों पक्षों ने चैनपुर थाना में प्राथमिकी कराई है। 8 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दी गई है। पंकज कुमार यादव एवं अजीत कुमार यादव ने गोतिया परिवार के रामकरण यादव, आशीष यादव, वसीफा यादव एवं राधा देवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है जबकि दूसरे पक्ष के रामकरण यादव ने पंकज यादव, मंदीप यादव, अजीत यादव एवं अशर्फी यादव के खिलाफ प्राथमिकी कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...