मधुबनी, मई 12 -- बेनीपट्टी। बेनीपट्टी थाना के विशनपुर गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट में अब्दुल कादिर सहित परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया। इस संबन्ध में अब्दुल कादिर के आवेदन पर गांव के ही मो.छीतन, मो.ईरशाद सहित 23 के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में घर में घुसकर पीटा घायल की जानकारी घायल मो कादिर ने बताया कि वे अपने पुराने घर को तोड़कर नया घर बना रहे हैं। जिसका आरोपी विरोध कर रहे हैं। उनलोगों का कहना है कि उन्हें जाने के लिए इस जमीन होकर रास्ता दिया जाय। बताया कि यह मामला पिछले नौ महीने से चल रहा था। सीओ एवं एसडीओ के न्यायालय में दिये गये आवेदन पर उन्हें घर बनाने की अनुमति दिया जा चुका है बावजूद वे लोग घर नहीं बनाने दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- कुनबे पर किया ...