कन्नौज, अप्रैल 4 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुंडवा बुजुर्ग में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम डुंडवा बुजुर्ग निवासी शहनूर पुत्र ऐसान खान ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव के ही नौशाद पुत्र शमशाद से जमीन का विवाद चल रहा है। और उस जमीन को लेखपाल ने नाप भी किया। जमीन की पैमाइश होने के बाद वह अपनी जमीन पर निहास भरने के लिए खुदवा रहा था। तभी शुक्रवार को नौशाद, कामरान, फरहान, अहमद जमा, सोहरत आदि ने एक राय होकर उसके पुत्र रिहान रजा के साथ मारपीट करने लगे। जिससे वह घायल हो गया। तमाम लोगों के मौके पर आ जाने से यह लोग धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...