गोड्डा, मार्च 31 -- गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान संतोष मंडल के रूप में हुई है, जिनका इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन लोगों ने मिलकर संतोष मंडल के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें उनका एक हाथ भी टूट गया। घायल संतोष मंडल ने बताया कि गांव के ही निमाय मंडल, सोनू मंडल, पिस्ता मंडल तथा उनके बेटों के द्वारा जमीन विवाद को लेकर हमला किया गया। घायल के अनुसार, आरोपी पक्ष ने लाठी डंडे से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।पीड़ित ने यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.