जौनपुर, जनवरी 28 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में जमीन विवाद में मनबढ़ों ने मां और दो बेटों को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। क्षेत्र के उक्त गांव में रविवार को जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में कहासुनी के दौरान जमकर चलें लाठी डंडे में एक ही पक्ष के 24 वर्षीय हिमांशु सिंह और 17 वर्षीय दिपांशु सिंह पुत्रगण अशोक प्रताप सिंह और 50 वर्षीय पूनम सिंह पत्नी अशोक प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हिमांशु व दिपांशु की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं पीड़ित पक्ष की तहर...