भागलपुर, जनवरी 8 -- कहलगांव। घोघा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गये। घायल मिर्जापुर के अजय कुमार मंडल एवं आदर्श नगर के सुकेश यादव का उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। अजय की स्थिति गंभीर देख भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रसलपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल मुरारी हरिजन का उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है। मुकदमा के लिए अभी तक थाना में आवेदन नहीं दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...