देवघर, दिसम्बर 18 -- सारठ प्रतिनिधि अंचल के चितरा थाना क्षेत्र के फौजदारबांक गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट में गुड़िया देवी, पति- आशीष महतो घायल हो गए। सारठ सीएससी में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्रथमिक उपचार कर दोनों की स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। बताया गया कि मनोज महतो व आशीष के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, उसी को लेकर बुधवार देर शाम मनोज महतो ने लोहे के रॉड से मारकर आशीष व उसकी पत्नी को मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसके बाद परिजनों ने दोनों को सारठ सीएचसी पहुंचाया। वहीं आशीष के परिजनों द्वारा भी मनोज के साथ मारपीट की बात कही जा रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष द्वारा थाने में शिकायत नहीं दी गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.