जौनपुर, फरवरी 5 -- जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बागमिया कुत्तूपुर में बुधवार को जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामभूवन और रमेश में पिछले कुछ दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे दोनों पक्षों में अचानक विवाद बड़ गया। इस बीच दोनों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष से 33 वर्षीय रामभूवन, 56 वर्षीय चिंता पत्नी रामचंद्र, 25 वर्षीय सीता गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच मारपीट में घायल तीनों लोगो की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया की दोनों पक्षों द्वारा तहरीर...