जमीन विवाद में मारपीट, चार लोगों पर मामला दर्ज
कोडरमा, मई 19 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाटांड़ निवासी सुमा देवी ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट किए जाने की शिकायत थाना में दर्ज कराई है। इस संबंध में दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके घर के पास स्थित गैरमजरूआ जमीन पर उनका परिवार पिछले 12-13 वर्षों से जोत-आबाद व दखल कब्जा किए हुए है। उक्त जमीन पर कई पेड़ भी लगे हुए हैं। आवेदन के अनुसार गांव के ही रामचंद्र साव (पिता स्व. सरजू साव), दीपक साव, पिंटू साव (पिता रामचंद्र साव) एवं कांती देवी हरवे-हथियार से लैस होकर उनकी जमीन पर लोहे का खूंटा गाड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सुमा देवी, उनके पति तथा बेटे के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। साथ ही बुरी नियत से कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.