गढ़वा, मई 17 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कांडी थाना क्षेत्र के लमारी गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष की दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में स्वर्गीय ब्रह्मदेव सिंह की पत्नी रुक्मणी कुंवर, उसका पुत्र संजय सिंह व गोपाल सिंह की पत्नी लालती देवी शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में रुक्मणी ने आरोप लगाई है कि दोनों पक्षों के बीच भूमि का बंटवारा हो गया था। उसके बाद वह अपने हिस्से के भूमि में पिलर गाड़ रही थी। उसी क्रम में दूसरे पक्ष की रूबी देवी, रुदन कुंवर उसके पिलर के गड्ढे को भर दिया। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दर्जन भर घायल उसका विरोध करने पर सोनू सिंह, संगीता देवी, रूबी देवी, गीता देवी, पूनम कुंवर, हरे राम सिंह, सत्यम सिंह, गोल्डी कुमारी ने मि...