गोपालगंज, अप्रैल 11 -- फुलवरिया। एक संवाददाता श्रीपुर थाना क्षेत्र के गणेश डूमर टोला राजपुर गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर एक विधवा महिला, उसकी गर्भवती बहू और पुत्र के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गर्भवती बहू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में स्व. मोहन साह की पत्नी मीना कंवर, उनकी बहू जिउतिया देवी और पुत्र अखिलेश साह शामिल हैं। बताया जाता है कि अखिलेश साह ने गांव में 11 धुर जमीन की रजिस्ट्री के लिए भू-स्वामी को अग्रिम 50 हजार रुपए दिए थे। रुपये लेने के बाद भू-स्वामी ने उक्त जमीन पर उनका कब्जा भी दिला दि...