जमीन विवाद में मारपीट, कई घायल, प्राथमिकी दर्ज
गिरडीह, जून 21 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के बिरने गांव में जमीन विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने गावां थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के जलेश्वर यादव ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे गांव के प्रदीप यादव, सुरेश यादव, संतोष यादव, राहुल यादव एवं संगीता देवी सहित अन्य लोग लाठी-डंडा लेकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई द्वारिका यादव और भाभी कलावती देवी को भी नहीं बख्शा गया और उनके साथ भी मारपीट की गई। आवेदन के अनुसार हमले में जलेश्वर यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.