गाजीपुर, मार्च 20 -- मरदह। बिरनो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बीरबलपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान गोशाला का निर्माण करवा रही शबनम बेगम पर हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गयासुद्दीन,अलाउद्दीन,नसरुद्दीन, तालिब,यहतेशाम के खिलाफ मारपीट जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। घायल महिला का उपचार बिरनो सीएचसी पर कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...