बगहा, जून 18 -- मधुबनी, एक प्रतिनिधि। धनहा थाना क्षेत्र के दौनहा गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों तरफ से करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका ईलाज प्राथमिक स्वास्थ्य के मधुबनी में कराया गया। घटना गुरुवार की दोपहर की है। मामला जमीन विवाद का हैं। दोनों पक्ष आपस में पट्टीदार हैं। जानकारी के अनुसार दौनहा गांव निवासी शांति देवी एवं छोटन निषाद के बीच पुराना जमीन विवाद हैं। बुधवार को शांति देवी एवं छोटन निषाद के बीच जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया एवं देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक तरफ से बुधन निषाद, जयप्रकाश निषाद, रांझा देवी, शांति देवी, एवं सिंकी कुमारी तो दूसरे पक्ष से बिट्टू कुमार एवं शिवलोचन निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- भू विवाद में दो पक्षों में मारपीट,11 घायल सभी...