वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी। पांडेयपुर में सीवर कनेक्शन के दौरान जमीन विवाद में दो गुट भिड़ गए। लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने नौ लोगों पर केस दर्ज किया है। समीर शाह ने तहरीर दी। बताया कि घर के शौचालय का सीवर कनेक्शन करवा रहा था। आरोपियों को उचित मुआवजा देने को भी तैयार था लेकिन पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद के चलते मुख्तार शाह, निजाम शाह, भोनू शाह, स‌द्दाम शाह, मोना शाह, आफरीन शाह, शबनम, लाडो और परवीन ने काम रुकवा दिया। हमला कर घयल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...