देवघर, जून 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए बवाल में एक महिला ने 17 नामजद एवं पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उसकी निजी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया, निर्माण सामग्री को नुकसान पहुंचाया, मारपीट की तथा निर्वस्त्र करने की कोशिश की। मामले को लेकर कुंडा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि पांच जून की रात करीब 10 बजे गांव के कई लोग एकजुट होकर उसकी निजी भूमि पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, मढ़ौरा थाने में 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज आरोप है कि सभी लोग लाठी, भाला, रॉड, खंती सहित अन्य हथियारों से लैस थे...