बलरामपुर, जून 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम हसुवाडोल में जमीन विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट और घर में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम हसुवाडोल निवासी मन्ना देवी पत्नी संचित सोनकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 20 जून को दोपहर करीब एक बजे गांव के कुछ लोग पुराने जमीन विवाद को लेकर उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए घर में रखे टीन टप्पर, पल्ली, बांस और बल्ली को उखाड़ दिया। इतना ही नहीं, घर में रखी चौकी और चारपाई को भी क्षतिग्रस्त कर दिया。 यह भी पढ़ें- घर की हिस्सेदारी को लेकर विवाद में दो महिलाओं की पिटाई, तीन पर मुकदमा महिला के साथ ह...