गुमला, जून 23 -- चैनपुर।चैनपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में मंगलवार शाम पुराने जमीन विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में प्रेमनगर निवासी मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि गांव के ही बरजू सिंह ने शाम करीब पांच बजे कुदाल से उनके सिर पर वार कर दिया। हमले के बाद महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी,जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण 16 टांके लगाए गए हैं। अधिक रक्तस्राव और हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुमला रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...