बलरामपुर, मई 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम शेखापुर पचीठे चाऊर खाता में जमीन विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट व अभद्रता का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता जगरानी पत्नी जगराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 10 मई की शाम करीब सात बजे जमीन संबंधी विवाद को लेकर गांव की गुड़िया उर्फ रत्ना देवी पत्नी उदयभान ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी महिला ने लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में मारपीट, महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने ब...