दुमका, अप्रैल 4 -- दुमका। प्रतिनिधि जमीन विवाद में महिला के साथ मारपीट करने के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पुलिस ने भुरकुंडा गांव की उर्मिला देवी के बयान पर की है। आरोप है कि उनका जमीन मुख्य सड़क के किनारे है। वह 29 मार्च को अपनी जमीन को देखने के लिए गई थी। इसी बीच देखा कि गांव के जगबंधु पाल, माधव पाल एवं नरेश पाल उनके जमीन में अवैध रूप से मकान का निर्माण करवा रहे है। निर्माण कार्य का विरोध करने पर सभी लोगों ने उनके साथ अभ्रद व्यवाहर किया। मारपीट करते हुए गले से सोने की चेन को छीन लिया गया। वह किसी तरह से जान बचाकर घर भागी और घटना की आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों के साथ महिला मुफस्सिल थाना पहुंची और तीनों के विरुद्ध लिखित शिकायत की। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान करने ...