गोरखपुर, जून 14 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के चकिया गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि 7 जून की शाम उसके पट्टीदार गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर वे घर में घुस आए और लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसका पति विदेश में रहता है और वह घर पर अकेली रहती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...