खगडि़या, फरवरी 11 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान टीम जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरि नगर (हरंगी टोल) में मंगलवार को जमीन विवाद में पीट-पीटकर एक मजदूर की हत्या से परिजनों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने घटनास्थल का मंगलवार की शाम निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों को घटना में संलिप्त बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एसडीपीओ ने बताया कि मृतक के शरीर पर जख्म के बाहरी निशान नहंी मिले हैं। जिससे पोस्टमार्टम रिपोअर् से ही घटना का खुलासा हो सकता है। इधर पुलिस ने घटना की विभिन्न बिंदुओं पर अनुसंधान शुरू कर दी है। वही परिजनों ने जमीन विवाद में पीट-पीटकर पड़ोसी द्वारा हत्या का आरोप लगाया है। अब पुलिस की जांच पर लोगों की नजरें टिकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.