जमीन विवाद में बेटे ने पिता को फावड़े से मारा, इलाज के दौरान मौत
लखनऊ, जून 20 -- इटौंजा, लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महिंगवां थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में जमीन विवाद की हैवानियत उस वक्त सामने आई जब एक बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता पर फावड़े से हमला कर दिया। घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आरोपित पुत्र पुलिस आने की भनक लगते ही फरार हो गया। जानकारी के अनुसार अतरौरा निवासी रामकुमार यादव 65 वर्ष और उनके बड़े पुत्र विनोद कुमार उर्फ महेंद्र यादव के बीच पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। रामकुमार ने अपनी पैतृक जमीन दोनों बेटों विनोद और छोटे पुत्र गुड्डू को बराबर बराबर बांट दी थी और स्वयं तीन बीघा खरीदी हुई जमीन पर खेती करते थे। यही जमीन पिछले दो साल से महेंद्र बटाई पर जोत रहा था लेकिन बटाई का आधा हिस्सा नहीं दे रहा था। नार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.