गोरखपुर, मार्च 12 -- गगहा हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के ऊंटम्हा गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे बेटे ने अपने ही पिता पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची मां और बहन को भी मारपीट कर घायल कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, ऊंटम्हा निवासी शिवकुमार के दो बेटे उदयभान और सूर्यभान हैं, जो अलग-अलग रहते हैं। बुधवार की रात करीब आठ बजे जमीन के बंटवारे को लेकर पिता शिवकुमार और छोटे बेटे सूर्यभान के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और सूर्यभान पिता पर हमलावर हो गया। पिता को बचाने के लिए मां आशा देवी और बहन मीरा आईं तो आरोप है कि सूर्यभान ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट में सिर फटने से शिवकुमार लहूलुहान हो गए। घटना के संबंध में आशा देवी ने गगहा थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.