फतेहपुर, अप्रैल 17 -- फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाने में दर्ज किशोरी के अपहरण का मामला फर्जी निकला है। किशोारी को उसकी ही मां जान बूझकर लापता किये थी। किशोरी को राजस्थान भेज कर जमीन विवाद में पड़ोसियों पर अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। इसके बाद फर्जी मुकदमें में फंसे पड़ोसी की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी की मां और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव निवासी सुशील यादव ने बताया कि पड़ोसी महिला दबंग प्रवृत्ति की है। गांव की जमीनों पर अवैध कब्जा करने की आदी हो चुकी है। अक्टूबर-नवंबर 2025 में उसने घर के सामने की जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने धमकाया कि कब्जा न करने देने पर जेल भिजवा दिया जाएगा। विरोध के बाद महिला ने साजिश के तहत तीन नवंबर 2025 को अपनी नाबालिग पुत्री को उम...