देवघर, जुलाई 27 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन विवाद को लेकर 67 वर्षीय बुजुर्ग पर बाइक चढ़ाकर हत्या का प्रयास और मारपीट मामले में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। बिहार के बांका जिलांतर्गत जयपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी महेंद्र दास ने जिक्र किया है कि 24 जुलाई की शाम उसकी गाय रस्सी तोड़कर बिहार-झारखंड सीमा पार सुंदरनगर-कदरा कुरा क्षेत्र में चली गई थी। गाय की तलाश के दौरान पूर्व के जमीन विवाद को लेकर सुनील दास, सोहिल दास, चलेश्वर दास और सुधीर दास ने साजिश के तहत बाइक से उसे पीछे से टक्कर मार दी। आवेदन के अनुसार, पहली टक्कर में गिरने के बाद आरोपियों ने दोबारा बाइक चढ़ाकर हत्या का प्रयास किया, जिससे दाहिना कंधा टूट गया तथा छाती और कमर में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि उसके बाद चा...