बगहा, मार्च 20 -- बेतिया। बैरिया थाने के भितहा मठिया गांव में शुक्रवार सुबह छह बजे पिता ने अपने पोते के साथ मिलकर तीन अन्य पुत्रों पर हमला कर दिया। धारदार हथियार व बरछी से हमला कर एक पुत्र विजय पटेल (40) की हत्या कर दी। वहीं दूसरे पुत्र अखिलेश पटेल (30) को बरछी मारकर पेट फार दिया। वहीं तीसरे पुत्र कमलेश पटेल को भी मारपीट कर घायल कर दिया। यही नहीं विजय पटेल की पत्नी शशिबाला देवी की भी पिटाई की गई। गंभीर हालत में अखिलेश व कमलेश को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं शशिबाला देवी का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। हमले से घटनास्थल पर कोहराम मच गया। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। हत्या की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर एसडीपीओ रजनीशकांत प्रियदर्शी, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.