बलरामपुर, मार्च 12 -- बलरामपुर। देहात क्षेत्र के ग्राम सिसई निवासी आदर्श सिंह ने आठ मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि चार मार्च दोपहर करीब दो बजे गांव के पास सड़क पर खड़ा था। तभी गांव के विपक्षी पुजारी यादव, दिनेश लाल यादव, पाल यादव व विकास यादव ने जमीन विवाद को लेकर पिटाई की। बचाने आए छोटे भाई अनुराग सिंह को भी मारा-पीटा। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...