अयोध्या, जून 6 -- तारुन। तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बरांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि विवादित जमीन पर विपक्षी गण दिलशाद, नाजिया साकिया व शाहिद शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोद रहै थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और उनकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति नौसाद को भी मारापीटा जिससे उन्हें चोटें आईं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...