छपरा, जनवरी 9 -- तरैया । थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में शुक्रवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इस संबंध में घायल अनिल सिंह ने स्थानीय थाने में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में शिवकुमार सिंह, अभिषेक सिंह और बेबी देवी को नामजद किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि वह अपनी जमीन पर मिट्टी कटाई का कार्य कर रहा था, इस दौरान आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत 27 महिलाओं की जांच तरैया । तरैया रेफरल अस्पताल में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 27 गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क स्वास्...