बलरामपुर, जुलाई 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम बदलपुर बैरिया सुर्जनपुर में जमीन पर सीमेंट शेड रखने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पटीदारों ने युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम बदलपुर बैरिया सुर्जनपुर निवासी शेषराम विश्वकर्मा पुत्र किशोरी लाल विश्वकर्मा ने दी गई तहरीर में बताया कि 21 जुलाई को शाम करीब चार बजे उनके पटीदार अशोक पुत्र लालता, श्यामू पुत्र अशोक तथा रामू पुत्र अशोक ने अपनी सीमेंट की शेड उनकी जमीन की ओर बढ़ा दी थी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: जमीन विवाद में पटीदारों का हमला, लोहे की रॉड से युवक का सिर फोड़ा जब उन्होंने शेड क...