पलामू, अप्रैल 24 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। 2005 में केवाला से खरीद की गई जमीन से बेदखल करने के प्रयास से राजेश प्रजापति परेशान हैं। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार, शैलेश पांडेय और अन्य के साथ विमर्श करने के बाद न्याय के लिए आंदोलन की राह पर बढ़ने की चेतावनी दी है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सदर अंचल प्रशासन से निष्पक्षता से समाधान की मांग की है। भुक्तभोगी राजेश प्रजापति के साथ शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर के हाउसिंग कॉलोनी के पास की जमीन, लगभग 20 वर्ष पूर्व खरीदी गई थी और जिस पर चाहरदिवारी व कमरा भी बना है, उसे एक कथित ब्रोकर ने फर्जी कागजात के आधार पर दूसरे के नाम करने की कोशिश शुरू की है। यह भी पढ़ें- जमीन धोखाधड़ी में 3 आरोपियों की याचिका खारिज जानकारी मिलने के बाद प्रशासन को सूचना देते हुए न्य...