अयोध्या, मई 1 -- मिल्कीपुर, संवाददाता। जमीन विवाद में धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी इनायतनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को वांछित आरोपी परमात्मा बक्श सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला खण्डासा थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली का है। यहां की निवासी रेखा पत्नी अशोक कुमार ने न्यायालय में वाद प्रस्तुत कर आरोप लगाया था कि गांव के ही परमात्मा बक्श सिंह और उनके परिवार ने कई बार जमीन बेचने के बावजूद दोबारा उसी भूमि को दान पत्र के जरिए हड़पने की साजिश रची। प्रार्थिनी के अनुसार, गाटा संख्या 245 की करीब 0.608 हेक्टेयर जमीन उसने और उसकी जेठानी सावित्री ने अलग-अलग तिथियों पर बैनामा कर खरीदी थी, जबकि वि...