मधेपुरा, जनवरी 28 -- कुमारखंड। श्रीनगर थाना क्षेत्र के मंगरवाड़ा पंचायत स्थित वार्ड एक में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के 11 लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकत्सिक डॉ रीता कुमारी ने प्राथमिक इलाज कर दो व्यक्ति की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर दिया। बताया गया कि मो नकीम व मो. मजीर के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। घायल मो. नकीम ने कहा कि उसके खेत में गेहूं की फसल लगी हुई थी। दूसरे पक्ष के लोगों खेत में घुसकर गेहूं के फसल को बर्बाद कर दिया। मना करने पर उनलोगों ने उसके परिवार के साथ लाठी डंडे से मारपीट करने लगा । मारपीट की घटना में मो मोनीर, मो नौशाद, मो मजेबुल, मो नकीम ,मो इसराइल घायल हो गया। वहीं मारपीट मे...