बलरामपुर, मई 16 -- ​बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाज़ार थाना क्षेत्र के ग्राम बसावन बनकट नई बस्ती में जमीन विवाद को लेकर दो महिलाओं द्वारा एक महिला की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​ गांव निवासी जरीना पत्नी मोहम्मद रफी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के संतोष कुमार की एक विवादित भूमि पर वह उनकी अनुमति से लकड़ी रख रही थी। इसी बात को लेकर गांव की ही वड़ागा पत्नी मोहम्मद अली तथा सलमा पत्नी मेहंदी हसन ने विरोध जताया और विवाद शुरू हो गया। ​पीड़िता का आरोप है कि दोनों महिलाओं ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर संतोष कुमार के घर के सामने उन्हें घेर लिया। इसके बाद डंडे, घूंसे व थप्पड़ों से हमला कर दिया। मारपीट में जरीना के सिर पर चोटें आई हैं।...